SSC CHSL 2026 का नोटिफिकेशन जारी; ऑनलाइन फ़ॉर्म, योग्यता और परीक्षा की तारीखें देखें…
SSC भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में भर्ती के लिए हर साल SSC CHSL परीक्षा आयोजित करता है। SSC CHSL का पूरा नाम ‘स्टाफ सिलेक्शन कमीशन कंबाइंड सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन’ है। LDC, JSA, DEO और DEO ग्रेड A कैटेगरी के तहत 2,536 पदों पर भर्ती के लिए SSC CHSL 2026 (10+2) परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
SSC अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL, 10+2) परीक्षा आयोजित करता है, जैसे कि:
- DEO (डेटा एंट्री ऑपरेटर )
- LDC (लोअर डिवीज़न क्लर्क ) / JSA (जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट)
- डेटा एंट्री ऑपरेटर (Grade A)
SSC CHSL नोटिफिकेशन 2026 जारी
12वीं पास करने वाले उन लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो SSC CHSL (10+2) नोटिफिकेशन का इंतज़ार कर रहे थे। SSC CHSL भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन, जिसमें पूरी जानकारी दी गई है, 7 सितंबर 2026 को official website पर जारी कर दिया गया है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड कर सकते हैं और सभी जानकारी ध्यान से देख सकते हैं।
SSC CHSL FEES CRITERIA
- SSC CHSL 2026 के लिए जनरल कैटेगरी, OBC के उम्मीदवारों को 100 रुपये का एप्लीकेशन फ़ीस देना होगा।
- महिला, SC, ST, दिव्यांग और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को कोई फ़ीस (0) नहीं देनी होगी।

Important Dates –> Click Here
SSC CHSL 2026 Online Registration & Application Process
7 सितंबर, 2026 को www.ssc.gov.in पर आधिकारिक PDF नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही रजिस्ट्रेशन विंडो खुल गई है। जो उम्मीदवार SSC CHSL भर्ती 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं; आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर, 2026 (रात 11 बजे) है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Apply SSC CHSL Exam Online –> Here
